ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय का परिसर 29 तारीख को गृहणियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की खुशबू से महक उठा। मौका था विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रतियोगिता “रसोईक्वीन” का। इस दिलचस्प और जायकेदार प्रतियोगिता के पहले चरण की विजेता रही होटल मैनेजमेंट विभाग की छात्रा टेनिजिंग चौकी, देहरादून की विभा अरोड़ा , मसूरी की स्मृति हरि और देहरादून की आंचल जैन।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय का परिसर 29 तारीख को गृहणियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की खुशबू से महक उठा। मौका था विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित विशेष प्रतियोगिता “रसोईक्वीन” का।
किचेन क्वीन प्रतियोगिता में मसूरी, देहरादून, रूड़की, ऋषिकेश जैसी अलग अलग जगहों से कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुकाबले में आए खाना विशेषज्ञों ने गृहणियों द्वारा घरों में बनाए व्यंजनों को उनके स्वाद, रंग, जायके एवं प्रस्तुतिकरण के आधार पर मापा। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट विभाग ने इस प्रतियोगिता का आयोजन कान्फिडरोन ऑफ़ वीमेन एन्टरप्रेन्योर के सहयोग से किया था। इस किचन क्वीन प्रतियोगिता का सेमीफइनल और फाइनल जल्दी ही दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
हर महिला अपनी रसोई की रानी होती है: पंत
कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश पंत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। श्री पंत ने मौके पर कहा की हर महिला अपनी रसोई की रानी होती है और रसोई क्वीन जैसी प्रतियोगिताओं से उनकी इस कला को घर की चार दिवारी से बाहर लाने का मौका मिलता है। श्री प्रकाश पंत जी ने कहा की देशभर में सबसे ज्यादा होटलकर्मी उत्तराखंड से है, पर अफसोस की बात है उत्तराखंड के व्यंजन आज भी राज्य से बाहर इतने लोकप्रिय नहीं हो पाए है, इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) एल.एम.एस पालनी नें मुंबई के डिब्बे वालों का उदहारण देते हुए कहा की डिब्बेवालो ने तो सिर्फ घर में बने खाने को लोगो तक पहुँचाया, वो तो मुंबई की गृहणियों के हाथ का स्वाद था जो डिब्बा कल्चर महानगर में एक बहुत बड़ी क्रांति की तरह फैल गया। किचन क्वीन प्रतियोगिता के पहले दौर में गृहणियां अपने हाथों से बने हुए वेज मंचूरियन, खमन ढोकला, वेज दम बिरयानी, खीर और रोज़ केक जैसे लज़ीज़ व्यंजन लेकर सुबह सुबह ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी पहुँच गई थी।
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए व्यंजनों को 12 जजों की टीम ने खाने के स्वाद, उसके रंग, एवं प्रस्तुतीकरण के अंदाज पर मापा। होटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ विनय राणा ने बताया की इस प्रतियोगिता का सेमीफइनल एवं फाइनल दिल्ली में आयोजित किया जाने वाला है एवं कान्फिडरोन ऑफ़ वीमेन एन्टरप्रेन्योर द्वारा विजेताओं को खान-पान के क्षेत्र में स्वयं का उधम भी शुरू करने में सहायता करेगा।
कान्फिडरोन ऑफ़ वीमेन एन्टरप्रेन्योर की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्री तृप्तिसोमानी ने कहा की रसोई क्विन सिर्फ एक प्रतियोगता नहीं बल्कि महिलाओं के लिए अपनी पाक कला के ज़रिये एक सफल उद्यमी बनने का मौका भी है। संस्थान की उत्तर प्रदेश कि अध्यक्ष रूचि माहेश्वरी ने कहा कि गृहणियों द्वारा बनाए गए व्यंजन का स्वाद उन्हें उद्यमी बना सकता है। कान्फिडरोन ऑफ़ वीमेन एन्टरप्रेन्योर उनकी सहायता करता है। इस भव्य कार्यक्रम में होटल मैनेजमेंट के सभी प्राध्यापक एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे।