फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल विश्वविद्यालय ने की फाइनल सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख की घोषणा, पढ़िए यह नोटिस

Tue, 12 May 2020 09:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल विश्वविद्यालय ने फाइनल सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय ने एक नोटिस के जरिेए फाइनल सेमेस्टर परीक्षाओं के तारीख का एलान किया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ये परीक्षाएं 21 मई से शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि सीबीसीएसएस विद्यार्थियों की छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 मई से शुरू होंगी। जबकि डिस्टेंस एजुकेशन के यूजी कोर्स की पांचवीं, छठी सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 मई से शुरू होंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का कहना है कि एलएलबी पाठ्यक्रम के पांचवे, छठे-सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 जून और 9 जून से आयोजित होंगी। यूनिवर्सिटी ने यह नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। एलएलबी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं पहले अप्रैल में होने वाली थी लेकिन इनको स्थगित कर दिया गया था। अब ये परीक्षाएं जून में होंगी। बता दें कि यूजीसी पहले ही कह चुका है कि अब सभी पाठ्यक्रमों की सिर्फ फाइनल सेमेस्टर की ही परीक्षाएं होंगी। 

इसे भी पढ़ें- RBSE: राजस्थान में जून में हो सकती हैं दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि उन छात्रों की पुन: परीक्षाएं होंगी जिनकी प्रतियां गलती से कायमकुलम में जल गईं थीं। ये प्रतियां कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान जली थीं। बता दें कि बीएसएम कॉलेज की एक शिक्षिका बीएससी केमिस्ट्री की कॉपियों का अपने घर पर मूल्यांकन कर रही थीं और दुर्घटनावश सारी कॉपियां जल गई थीं। जिन छात्रों की कॉपियां जली थी उनकी परीक्षाओं को फिर से आयोजित कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें