फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala SSLC Result 2019- पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 24 May 2019 11:19 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Kerala SSLC Revaluation Result 2019- केरल बोर्ड ने कक्षा 10वीं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम 23 मई, 2019 को घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था, वे अब Kerala SSLC आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in पर एसएसएलसी रिजल्ट 2019 देख सकते हैं। बोर्ड ने इससे पहले 6 मई, 2019 को केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2019 की घोषणा की थी।

विज्ञापन


आपको बता दें की केरल SSLC में 4 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 98.11% था। 37,344 छात्रों को A+ मिला। बता दें कि केरल 12वीं का रिजल्ट 12 मई 2019 को 3.11 लाख से अधिक छात्रों के लिए घोषित किया गया था। इस वर्ष कुल मिलाकर पास प्रतिशत 84.33 फीसदी रहा। 14,244 छात्रों ने A+ ग्रेड हासिल किया, जिनमें से 183 छात्रों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन


Kerala SSLC 10वीं परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट keralapareekshabhavan.in पर जाएं।
चरण 2: SSLC Revaluation Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: अब अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें