JEE Main 2022 दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2022 के सत्र-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षाओं, जो कि जुलाई में होनी है, के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा 2022 के दूसरे चरण में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईई मेन 2022 सेशन-2 के लिए 30 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।