फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCET 2023 Exam: कर्नाटक सीईटी परीक्षा आज से, जानें ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश

Sat, 20 May 2023 09:15 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KCET 2023 Exam : केईए शनिवार, 20 मई से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। कर्नाटक के नए नवनियुक्त भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कारण कांतिराव स्टेडियम के आसपास के केंद्रों में सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाला कोई भी छात्र प्रभावित न हो। 
विज्ञापन
Karnataka KCET 2023 Exam - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka KCET 2023 Exam: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) शनिवार, 20 मई से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (केसीईटी) 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। KCET 2023 का आयोजन 20 और 21 मई को होगा, जबकि कन्नड़ भाषा की परीक्षा 22 मई को होगी। जो छात्र कर्नाटक सीईटी परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in या cetonline.karnataka.gov.in/kea से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

कर्नाटक के नए नवनियुक्त भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कारण कांतिराव स्टेडियम के आसपास के केंद्रों में सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाला कोई भी छात्र प्रभावित न हो। 

KCET 2023 परीक्षा महत्वपूर्ण विवरण

केसीईटी 2023 का आयोजन राज्य में इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, आर्किटेक्चर समेत अन्य प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए किया जाएगा। केसीईटी 2023 परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के पेपर के लिए चार अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर 80 मिनट की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।

Read Also
Himachal Pradesh Board
Class 12 Term 2 Result Today at results.amarujala.com क्लिक करें। नतीजे घोषित होने के बाद छात्र सबसे पहले अपना परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट Results.Amarujala.Com पर देख सकेंगे।



 

 

KCET 2023 विषय वार अलग-अलग पारी में होगी परीक्षा

20 मई को, केसीईटी 2023 परीक्षा जीव विज्ञान के लिए सुबह 10:30 बजे से 11:50 बजे तक और गणित के पेपर के लिए दोपहर 2:30 बजे से 3:50 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि 21 मई को फिजिक्स की परीक्षा सुबह 10:30 से 11:50 बजे तक और केमिस्ट्री की पेपर दोपहर 2:30 से 3:50 बजे तक होगी। कन्नड़ भाषा का पेपर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक वैध आईडी प्रमाण के साथ 2023 के लिए अपना केसीईटी प्रवेश पत्र ले जाना होगा।

 

विज्ञापन

Karnataka KCET 2023 Exam: ड्रेस कोड और दिशा-निर्देश

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने 2023 के लिए केसीईटी ड्रेस कोड निर्दिष्ट नहीं किया है; हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी बाजू के कपड़े, गहने, कलाई घड़ी, मोटे तलवे वाले जूते या धूप का चश्मा न पहनें। उन्हें परीक्षा केंद्र पर साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें