आज से शुरू होगी च्वॉइस फिलिंग
दूसरे राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग आज दोपहर 1 बजे से शुरू होकर 10 सितंबर रात 11.59 बजे तक चलेगी। च्वॉइस फिलिंग विकल्पों के तहत उम्मीदवारों को चार विक्लपों में से किसी एक को चुनना होगा। केईए के अनुसार, "अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय के भीतर चार विकल्पों में से किसी एक को नहीं चुनता है, तो ऐसे उम्मीदवार को आवंटित की गई सीट रद्द कर दी जाएगी।
ये चार विकल्प होंगे
- पहले विकल्प का अर्ध होगा कि आवंटित सीट स्वीकार करें, शुल्क का भुगतान करें और आवंटित कॉलेज को रिपोर्ट करें। इस स्थिति में, छात्र अगले राउंड में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।
- यदि कोई छात्र यूजीसीईटी-2023 आवंटित सीट से संतुष्ट है, लेकिन अगले राउंड में भाग लेना चाहता है, तो वह दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन शुल्क का भुगतान करके अगले राउंड में भाग ले सकता है।
- यदि कोई उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं है, लेकिन आवंटित सीट को सरेंडर करके अगले राउंड में भाग लेना चाहता है।
- यदि छात्र आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें कहीं और सीट मिल गई है, और छोड़ रहे हैं तो उन्हें आगे के किसी भी राउंड में सीटों के आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा, उनकी पहले आवंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।
उम्मीदवार 9 से 11 सितंबर के बीच एडमिशन ऑर्डर डाउनलोड कर पाएंगे। च्वॉइस 1 के लिए उम्मीदवारों के पास आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 12 सितंबर तक का समय होगा।