ये थे देश के पहले IAS ऑफिसर, फर्स्ट अटेम्प्ट में ही तोड़ा था अंग्रेजों का गुरूर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है भारत में सिविल सेवा परीक्षा की शुरुआत साल 1854 में हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे पहला IAS अधिकारी कौन था? भारत के पहले आईएएस अधिकारी रवींद्रनाथ टैगोर के भाई सत्येंद्रनाथ टैगोर थे सत्येंद्रनाथ टैगोर का जन्म 1 जून 1842 को कोलकाता के जोरासांको में हुआ था सत्येंद्रनाथ टैगोर के पिता का नाम महर्षि देवेंद्रनाथ टैगोर और माता का नाम शारदा था सत्येंद्रनाथ टैगोर एक आईएएस अधिकारी के साथ कवि संगीतकार, लेखर और समाज सुधारक भी थे