फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC: उषा ने 25 लाख जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम किया रोशन, इन बड़े नेताओं ने फोन पर दी बधाई

Tue, 24 Sep 2019 11:32 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Usha yadav - फोटो : Social Media
विज्ञापन
KBC की हॉट सीट पर बैठना हर किसी की सपना हो सकता है। मात्र कुछ सवालों के जवाब देकर आप एख मोटी धनराशि जीत सकते हैं। केबीसी में उषा यादव ने 12 सवालों का जवाब देकर 25 लाख रुपये जीत लिए। उनकी इस जीत से न केवल परिवार वाले, बल्कि पूरा गांव गदगद है। ऊषा ने हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब पूरे आत्मविश्वास से दिए, बारहवें प्रश्न में उनकी धड़कन जरूर बढ़ गई थी।
विज्ञापन


उषा यादव इस समय भुसका गांव में अपने मायके में थीं और वो अपने कार्यक्रम का प्रसारण पिता राधेश्याम यादव, माता शांति देवी व अपने भाई पुष्पेन्द्र, देवेन्द्र, बहन विजयलक्ष्मी और सुषमा यादव के साथ देखने के लिए रात में करीब साढे़ आठ बजे से ही टीवी के सामने बैठ गई थीं । प्रसारण के पहले केबीसी मे हुई जीत को लेकर उषा यादव ने कहा कि हॉट सीट पर पहुंचने के बाद अमिताभ जी ने प्रयागराज के आन-बान-शान की बात कह कर हमें इम्तिहान में डाल दिया और मैंने जितने सवालों का जवाब दिया है, उससे निश्चित ही प्रयागराज की शान बड़ी है।

सोमवार देर शाम उषा को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने उषा को फोन कर बधाई दी। इसके अलावा उरूवा की पूर्व ब्लॉक प्रमुख आरती गौतम, भाजपा नेता सुुशील मिश्रा, समाजसेवी नीरज यादव आदि लोगों ने प्रयागराज का गौरव बढ़ाने के लिये उषा को बधाई दी।

किस प्रकार थे सवाल-

विज्ञापन
विज्ञापन

  • उषा से अमिताभ द्वारा किया गया पहला सवाल हिंदू कहावत से था, जिसमें पहले खाली स्थान के बाद 'फिर का बैल' था। जिसका सही जवाल देते हुए उषा ने कोल्हू का बैल बताकर वाक्य पूरा किया।
  • दूसरा सवाल था बंगला बट्टी किससे बनी होती है, इसका भी सही जवाब उषा ने आटा बताकर दिया।
  • अमिताभ द्वारा किया गया तीसरा सवाल था कि किस देवता की पूजा महाकाल के रूप में की जाती है, जिसके लिए विकल्प दिए गए थे ब्रह्मा, विष्णु, महेश और इंद्र। इन विकल्पों में उषा ने शिव नाम चुनकर प्रश्न का सही जवाब दिया।
  • अमिताभ ने 40,000 के सवाल के लिए उषा को एक गायिका का वीडियो दिखाकर नाम पूछा। जिसका उषा ने सही जवाब मैथिली ठाकुर दिया।
  • 6 लाख 40 हजार रुपये का 11वां सवाल लोकसभा में बजट पेश करने वाली पहली महिला कौन थीं। उषा ने इसका भी सही जवाब इंदिरा गांधी देकर यह धनराशि भी अपने नाम कर ली।
  • कुल बारह सवालों का जवाब देते हुए उषा ने 25 लाख रुपये जीते ।
बता दें कि उषा का मायका मेजा के ही भसका गांव में है। उन्होंने मेजारोड के नंद किशोर इंटर कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा पास करने के बाद सिरसा के लाला लक्ष्मीनारायण डिग्री कालेज से स्नातक की परीक्षा और फिर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड की पढाई पूरी की। वर्ष 2012 में पिता राधेश्याम यादव ने उनकी शादी उरुवा के रामनगर गांव में धर्मेंद्र यादव से कर दी ।

ये भी पढ़ें- CBSE: छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, पानी बचाएं और परीक्षा में अंक बढ़ाएं

उषा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने टीईटी की परीक्षा पास की। मेरे मन में हमेशा से यह रहा कि कुछ ऐसा करूं कि मेरा और परिवार का नाम रोशन हो। पति बहुत पहले से केबीसी के लिए प्रयास कर रहे थे। पहले मेरे पास एंड्रायड फोन नहीं था लेकिन फोन मिलने के बाद पति ने मुझसे भी प्रयास करने के लिए कहा।

मैंने कोशिश शुरू करते हुए इसके लिए पंजीकरण कराया। फिर लखनऊ में मेरा ऑडिशन हुआ। वहां सफल होने के बाद मुंबई में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्रोग्राम में बाजी मारकर हॉट सीट तक पहुंची। तकरीबन घंटे भर के प्रोग्राम के दौरान अमिताभ जी ने तरह-तरह के सवाल किए जिसका मैंने सफलतापूर्वक उत्तर दिया। आरंभ में यह बताने के बाद कि मैं प्रयागराज से हूं, अमिताभ जी बोले, फिर तो प्रयागराज की आन बान शान आपके कंधों पर है।

वहां मेरे पति के साथ ही मेरा बच्चा और मेरे ससुर जी भी थे। पति सहित पूरे परिवार का सहयोग न होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच सकती थी। वापसी पर परिचितों, करीबियों, रिश्तेदारों की ओर से लगातार बधाईयां मिल रही हैं। मेजा की विधायक नीलम करवरिया सहित रामनगर के समाजसेवी नीरज यादव, भुसका के संतलाल सिंह यादव आदि ने भी मेजा का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।

ये भी पढ़ें- KBC: 25 लाख रुपये के लिए अमिताभ ने पूछा मून मिशन से जु़ड़ा सवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें