गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दुनिया की नामी कंपनियों में काम करना ज्यादातर लोगों का सपना होता है। खासतौर पर वे युवा जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं या कर चुके हैं, उनके लिए ऐसी कंपनियों से जॉब ऑफर मिलना किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। लेकिन अगर किसी स्टूडेंट के पास इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा होते ही ऐसी किसी कंपनी से ऑफर आ जाए, तो क्या कहेंगे? जाहिर है कि ऑफर पाने वाले की खुशी जैसे सातवें आसमान पर होगी। ऐसा ही हुआ है भारत के एक स्टूडेंट के साथ।
भारत के एक स्टूडेंट केबी श्याम को उनका कोर्स पूरा होते ही गूगल ने 60 लाख रुपये सालाना की जॉब ऑफर की है। जानें कौन हैं केबी श्याम, कहां से की है पढ़ाई और क्यों मिला उन्हें ये ऑफर...