फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka SSLC Result: केएसईईबी कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी, 85 फीसदी रहा परिणाम, एसएमएस से ऐसे करें चेक

Thu, 19 May 2022 01:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KSEEB Class 10 Result : आधिकारिक अपडेट के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों की ओर से KSEEB SSLC Exam 2022 के लिए परिणाम गुरुवार, 19 मई को दोपहर एक बजे घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Karnataka SSLC Class 10 Result - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka SSLC Result: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (KSEEB) मार्च - अप्रैल 2022 के बीच आयोजित एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों की ओर से KSEEB SSLC Exam 2022 के नतीजे गुरुवार, 19 मई को दोपहर एक बजे घोषित किए गए हैं।  Karnataka SSLC परीक्षा 2022 का परिणाम 85 फीसदी रहा है। 

Karnataka Class 10th Result How to Check by SMS

इससे पहले कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने परिणाम की तारीख और समय की घोषणा की थी। परिणाम छात्रों के पंजीकृत फोन नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से भेजा गया है। जिन छात्रों को अपना रिजल्ट एसएमएस पर प्राप्त नहीं हुआ तो वे अपने फोन से एक मैसेज करके रिजलट चेक कर सकते हैं। कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम एसएमएस पर परिणाम की जांच करने के लिए छात्र मैसेज में लिखें : KAR10रोल नंबर और इस मैसेज को 56263 पर भेजें। इसके बाद छात्रों को अपना परिणाम उनके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


 

KSEEB Class 10 Result Out: इन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

जो छात्र कर्नाटक एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in या karresults.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने 28 मार्च से 11 अप्रैल तक एसएसएलसी कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की है।

जबकि बोर्ड की ओर से परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों के लिए उत्तर कुंजी 12 अप्रैल को जारी की गई थी। अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएसएलसी परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35 फीसदी है। 
विज्ञापन

Karnataka SSLC Result ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले केएसईईबी Karnataka बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर कर्नाटक एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. कर्नाटक एसएसएलसी परिणाम मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें