इस बार, कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा में 157 छात्रों ने 625/625 अंक प्राप्त किए हैं। लड़कों ने 100 प्रतिशत परिणाम के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि लड़कियां 0.01 प्रतिशत के मामूली अंतर के साथ 99.99 फीसदी से अधिक के समग्र प्रतिशत के साथ पिछड़ गई हैं।
सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में नियमित छात्रों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। वहीं, विषयवार, कुल 1796 छात्रों ने गणित में 100 प्रतिशत अंक, 910 ने विज्ञान में 100 प्रतिशत और सामाजिक विज्ञान में 4171 छात्रों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं।
महामारी के दौरान ही हुई थी ऑफलाइन परीक्षा
बता दें कि अन्य राज्यों के विपरीत, कर्नाटक सरकार ने एक बदले हुए परीक्षा पैटर्न के साथ कोरोना महामारी के दौरान ही एसएसएलसी यानी 10वीं की परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय किया था। पहली बार, छात्रों ने बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) प्रारूप में परीक्षा दी थी।
बोर्ड द्वारा कई बार दसवीं की परीक्षाओं को स्थगित करने के बाद आखिर में 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई के बीच 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी। परीक्षाओं के दौरान कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया था।