कर्नाटक पीयूसी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं जारी
राज्य भर के 1,076 केंद्रों पर 6,84,255 से अधिक छात्र कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट (पीयूसी) द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जो शुक्रवार 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अधिसूचना के अनुसार, पीयूसी-द्वितीय परीक्षा पहले 16 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन इसे 22 अप्रैल तक टाल दिया गया था। जेईई मेन सत्र-1 की परीक्षाएं 16 से 21 अप्रैल, 2022 तक आयोजित होने वाली हैं। कर्नाटक पीयूसी-द्वितीय परीक्षाएं सुबह की पाली में सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के दौरान छात्रों को 15 मिनट पढ़ने का समय मिलेगा।