Karnataka KCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) कल, 20 मई, 2024 को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2024 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.nic.in. पर जाकर अपने परिणाम चेक पाएंगे।
आपको बता दें कि परिणामों के साथ कट ऑफ और मेरिट सूची भी घोषित की जाएगी। कर्नाटक केसीईटी 2024 परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
केसीईटी का आयोजन उम्मीदवारों को संस्थानों द्वारा प्रस्तावित बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। केसीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीटों का आवंटन केसीईटी मेरिट 2024, प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।