फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka KCET 2024: कर्नाटक केसीईटी 2024 का परिणाम कल होंगे जारी, कैसे चेक करें रिजल्ट? यहां पढ़ें

Sun, 19 May 2024 07:20 PM IST
कृपा अरोड़ा एजकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka KCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) कल, 20 मई, 2024 को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2024 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। कैसे चेक कर पाएंगे उम्मीदवार परिणाम, यहां पढ़ें।
 
विज्ञापन
Karnataka KCET 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

Karnataka KCET 2024: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) कल, 20 मई, 2024 को कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2024 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद, जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.nic.in. पर जाकर अपने परिणाम चेक पाएंगे। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि परिणामों के साथ कट ऑफ और मेरिट सूची भी घोषित की जाएगी। कर्नाटक केसीईटी 2024 परिणाम की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

केसीईटी का आयोजन उम्मीदवारों को संस्थानों द्वारा प्रस्तावित बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। केसीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीटों का आवंटन केसीईटी मेरिट 2024, प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

Karnataka KCET 2024: स्कोरकार्ड पर विवरण
  • कुल अंक सुरक्षित
  • विषयवार अंक
  • रैंक सुरक्षित
  • स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए योग्यता स्थिति
  • व्यक्तिगत विवरण
  • परामर्श संबंधी जानकारी
विज्ञापन

Karnataka KCET 2024: कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in. पर जाएंगे। 
  • उसके बाद रिजल्ट चेक करने के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। 
  • परिणाम उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। 
  • चेक करने के बाद परिणाम की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें