न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी
कर्नाटक द्वितीय पीयूसी पूरक परीक्षा 2022, 12 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई थी। पीयूसी 2 पूरक परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। कर्नाटक द्वितीय पीयूसी पूरक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इससे पहले कर्नाटक द्वितीय पीयूसी मुख्य वार्षिक परीक्षा का परिणाम 2022 पहले 18 जून को घोषित किया गया था, और कुल 61.88 फीसदी छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की।
65,233 छात्र पीयूसी 2 पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए
इस साल कर्नाटक पीयूसी 2 पूरक परीक्षा में कुल 65,233 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया, पास प्रतिशत 37.08 फीसदी दर्ज किया गया। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, लड़कियों का पास प्रतिशत 40.30 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 34.91 फीसदी रहा है।
Karnataka 2nd PUC 2022: परिणाम एक नजर में
-
उपस्थित छात्रों की संख्या- 1,75,905
-
उत्तीर्ण छात्रों की संख्या- 65,233
-
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 37.08 फीसदी
-
साइंस स्ट्रीम पास प्रतिशत- 43.76 फीसदी
-
आर्ट्स स्ट्रीम पास प्रतिशत- 34.66 फीसदी
-
कॉमर्स स्ट्रीम पास प्रतिशत- 34.64 फीसदी