Kanpur University Result 2020: कानपुर विश्वविद्यालय (CSJMU) ने विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीएसजेएमयू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम जारी किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kanpuruniversity.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में ऑनलाइन काउंसिंग भी आज से ही शुरू हो रही है। यहां B.B.A., B.C.A., BPT/BMLT/BMM,M.Ed,B.COM (HONS.),D.PHARMA,LL.M व MBA (FT/FC/BE/TM) आदि पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन काउंसिंल 21 सितंबर से ही शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 21 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक अपनी ऑनलाइन च्वॉइस सबमिट कर सकते हैं।विश्वविद्यालय में 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक दाखिले की प्रक्रिया होगी।