झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से कुल 583 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आयु सीमा एक अगस्त 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता: आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये लागू है।
झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 से 63200 रुपये का वेतन दिया जाएगा।