JOSAA Counselling 2022: 12 से 21 सितंबर के मध्य रजिस्ट्रेशन एवं च्वॉइस फिलिंग
इस वर्ष आईआईटी (IIT), एनआईटी (NIT), ट्रिपलआईटी (IIIT) व जीएफटीआई (GFTI) में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया 12 सितंबर से 21 अक्तूबर के मध्य छह राउंड में संपन्न होगी। विद्यार्थी 12 सितंबर से जोसा काउंसलिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन एवं कॉलेज च्वॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 21 सितंबर को शाम 05 बजे तक है। 23 सितंबर को पहले राउंड का सीट आवंटन होगा। बता दें कि जेईई मेन 2022 के परिणाम के बाद शीर्ष ढाई लाख उम्मीदवारों को ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2022 में भाग लेने का मौका मिला था।
JOSAA Counselling 2022: छह राउंड में होगी पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया
जिन विद्यार्थियों को पहले राउंड में सीट का आवंटन होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा कर डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर अपनी सीट कंफर्म करनी होगी। दूसरे राउंड का सीट आवंटन 28 सितंबर, तीसरे राउंड का सीट आवंटन 03 अक्तूबर, चौथे दौर सीट अलॉटमेंट 08 अक्तूबर को और पांचवें चरण का सीट आवंटन 12 अक्तूबर को होगा। इसके बाद अंतिम यानी छठे राउंड का सीट आवंटन 16 अक्तूबर को होगा। इस प्रकार संपूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया छह राउंड में संपन्न होगी। जिसकी फाइनल रिपोर्टिंग 21 अक्तूबर तक करनी होगी।