फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Jobs: कैबिनेट बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, 50 हजार शिक्षकों की भर्ती का एलान

Wed, 24 Aug 2022 11:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Govt Jobs in Jharkhand: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में बुधवार, 24 अगस्त, 2022 को 50 हजार स्कूली शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ।
विज्ञापन
Govt Jobs in Jharkhand - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Govt Jobs in Jharkhand: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में बुधवार, 24 अगस्त, 2022 को 50 हजार स्कूली शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव पारित हुआ। मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में इण्टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के 20,825 पदों को और मध्य विद्यालयों में 29,175 पदों पर स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई। 

विज्ञापन


 

रांची विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में भरे जाएंगे रिक्त पद

कैबिनेट की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय के अधीन नए स्थापित किए गए डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक एवं गैर- शैक्षणिक कर्मचारियों के पदों के सृजन तथा महाविद्यालयों में संकाय सदस्यों की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई। वहीं, धनबाद में स्थापित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत नवस्थापित डिग्री कॉलेज में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के पदों के सृजन तथा महाविद्यालयों में संकाय की स्वीकृति दी गई। 
 
विज्ञापन

स्पेशल ऑक्जलरी पुलिस को सेवा विस्तार भी दिया

झारखंड सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान स्पेशल ऑक्जलरी पुलिस की दोनों वाहिनियों के कार्यकाल को विस्तार देने एवं अनुबंध पर कार्यरत पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि के विस्तार की अनुशंसा को स्वीकृति दी गई। वहीं, विशिष्ट इंडिया रिजर्व आदिम जनजाति बटालियन में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए अधिसूचित नियम में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें