फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling: जोसा काउंसलिंग राउंड-2 सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Wed, 28 Sep 2022 11:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2022 Round 2 Seat Allotment Result Out: जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर दूसरे दौर के आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं। 
विज्ञापन
JOSAA Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) काउंसलिंग राउंड-2 आवंटन परिणाम बुधवार, 28 सितंबर को घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर दूसरे दौर के आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं। जोसा राउंड-2 सीट आवंटन परिणामों की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। 

विज्ञापन

JoSAA दूसरी आवंटन सूची में शॉर्ट लिस्ट विद्यार्थी जिन्हें पहली बार इस राउंड में प्रथम बार सीट आवंटन हुआ है, उन्हें 01 अक्तूबर शाम पांच बजे तक आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सीट असेप्टेंस फीस जमा कर ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। विद्यार्थी जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान दस्तावेजों में कमी पाई जाएगी, उन्हें दो अक्तूबर शाम पांच बजे तक रिस्पॉन्स देना होगा। अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी। JoSAA काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 03 अक्तूबर को जारी होगा। 
 

JoSAA Counselling राउंड 2 के सीट आवंटन परिणाम कैसे देखें?

  1. सबसे पहले जोसा काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर क्लिक करें।
  2. होम पेज पर, निर्दिष्ट सीट आवंटन परिणाम - राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें।
  3. जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  4. सीट आवंटन परिणाम के जोसा दूसरे चरण पर क्लिक करें और एक्सेस करें।
  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट आउट करें।
 
विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग के जरिये मिलेगा 114 संस्थानों में प्रवेश

JoSAA काउंसलिंग के जरिये जेईई एडवांस्ड और जेईई मेन की रैंक लिस्ट, वरीयता भरने और इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटों की उपलब्धता के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाती है। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए JoSAA JEE उम्मीदवारों के लिए 114 संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। इसमें 23 IIT, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और 33 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (अन्य-GFTI) शामिल हैं। JoSAA काउंसलिंग छह राउंड में आयोजित की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें