यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022
- फोटो : Rohilkhand University
UP BEd JEE Counselling 2022 Schedule Out: महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन यानी बीएड एडमिशन 2022 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in से यूपी बीएड काउंसलिंग शेड्यूल को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा 2022 राज्य के 75 जिलों में 06 जुलाई को आयोजित की गई थी और परिणाम 05 अगस्त को घोषित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों को यूपी बीएड जेईई 2022-24 मेरिट सूची में रैंक आवंटित की गई है, वे काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की ओर से आयोजित की जाने वाली यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग राउंड में मुख्य काउंसलिंग (राउंड 1): फेज - 1, 2, 3 और 4, पूल काउंसलिंग (राउंड 2), डायरेक्ट एडमिशन (राउंड 3) और राउंड 4 में माइनोरिटी सीट्स पर डायरेक्ट एडमिशन शामिल होंगे।