कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कई अलग-अलग सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाएं आयोजित कराता है। इन परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। लेकिन इनमें से कुछ हजार ही सफल हो पाते हैं। इन परीक्षाओं में सफलता के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है। बल्कि सही दिशानिर्देश और रणनीति बनाकर पढ़ना जरूरी है। लेकिन अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी उलझन ये होती है कि वे सही मार्गदर्शन कहां से लें। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम आपके लिए खास काउंसलिंग सत्र का आयोजन करने जा रहे हैं। इसमें एसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं के दो जाने माने एक्सपर्ट आपके सवालों के जवाब देंगे।