फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए UGMAC सीट आवंटन परिणाम घोषित, यहां है डायरेक्ट लिंक

Fri, 12 Jul 2019 01:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2019 के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। अभी पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी किया गया है। बीसीईसीईबी ने यूजीमैक के आधिकारिक पोर्टल पर परिणाम अपलोड किये हैं। जिन अभ्यर्थियों ने नीट के तहत बिहार के कॉलेजों में मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट या यूजीमैक पोर्टल के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Bihar UGMAC 2019: ऐसे देखें अपना सीट आवंटन परिणाम

  • BCEBEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • UGMAC 2019 की ऑनलाइन पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
  • यहां आप अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
आगे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप एक क्लिक से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन

अब आगे क्या, एडमिशन के लिए इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

  • इस काउंसलिंग राउंड में जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, वे 13 जुलाई 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी सीट आवंटन परिणाम देखने के बाद अपने दस्तावेजों की जांच की स्लॉट भी देख लें।
  • दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 15 जुलाई 2019 से लेकर 18 जुलाई 2019 के बीच चलेगी।
  • जिन अभ्यर्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित की गई है, उनके दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया 15 और 16 जुलाई 2019 को आयोजित होगी।
  • जिन्हें सरकारी डेंटल कॉलेजों या निजी डेंटल कॉलेज में सीट आवंटित हुई है, उनके दस्तावेजों की जांच 17 जुलाई 2019 को की जाएगी।
  • जिन अभ्यर्थियों को निजी मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित हुई है, उन्हें 18 जुलाई 2019 को अपने दस्तावेजों की जांच की लिए उपस्थित होना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें