ITI Admission एनसीवीटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार
व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय परिषद (एनसीवीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार आईटीआई में प्रवेश मेरिट के आधार पर या लिखित प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। कुछ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सीधी भर्ती ले ली जाती है। भारत के अलग-अलग राज्य में आईटीआई कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया उनके नियमों के अनुसार होती है। कुछ राज्यों में केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के जरिए आईटीआई कोर्स में दाखिला सुनिश्चित होता है।