कैसे करना है अप्लाई?
अगर आप जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन हो रहे हैं। आवेदन करने के लिए आपको जेएनवीएसटी की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना है। आपको यहां जाकर रजिस्ट्रेशन करना है। यह रजिस्ट्रेशन मुख्य तौर पर एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने के लिए होता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
ऐसे बच्चे जो उसी जिले में पढ़े हों, जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय है या फिर जिन्होंने मान्यता प्राप्त स्कूल से पांचवी पास की हो, वे आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, जिन बच्चों ने कुछ समय पहले पांचवी पास की है या जो क्लास रिपीट कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते हैं। वहीं, दाख़िला लेने वाले बच्चे की जन्म तिथि 1 मई 2012 के पहले और 31 जुलाई 2014 के बाद की नहीं होनी चाहिए.
कैसे होगा चयन?
अप्लाई करने के बाद जेएनवी सेलेक्शन टेस्ट के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा. टेस्ट दो चरणों में 4 नवंबर 2023 और 20 जनवरी 2024 के दिन होगा. टेस्ट का समय सुबह 11.30 बजे होगा. उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट मार्च या अप्रैल 2024 के महीने में जारी हो सकते हैं।