13 अक्तूबर है अंतिम तिथि
JAM 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2023 है। एक पेपर के लिए, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 1,800 रुपये का भुगतान करना होगा। आईआईटी बॉम्बे ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है, साथ ही कहा है कि आवेदन पोर्टल 5 सितंबर 2023 तक खुलने की उम्मीद है।
कौन कर सकता है आवेदन
JAM 2024 योग्यता मानदंड के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है या वर्तमान में ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।
सात विषयों में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन सात विषयों - जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology), रसायन विज्ञान (Chemistry), अर्थशास्त्र (Economics), भूविज्ञान (Geology), गणित (Mathematics), गणितीय सांख्यिकी (Mathematical Statistics) और भौतिकी (Physics) के लिए सुबह और दोपहर, दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ), और न्यूमेरिकल टाइप (NAT) प्रश्न शामिल होंगे।
किन कॉलेजों और कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन
JAM 2024 का परिणाम 24 मार्च 2024 को घोषित किया जाएगा। JAM स्कोर के माध्यम से, छात्रों को MSc, MSc (Tech), MSc-MTech Dual Degree, MS (Research), Joint MSc - PhD, and MSc - PhD Dual Degree programmes में प्रवेश मिलेगा। अंको के आधार पर आईआईटी, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), आईआईईएसटी शिबपुर (IIEST Shibpur), संत लोंगोवाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SLIET) जैसे संस्थान उम्मीदवारों के एडमिशन करेंगे।