फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST: कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका; इतने बजे से पहले-पहले कर दें अप्लाई

Tue, 07 Nov 2023 09:27 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNVST Class 9 Admission 2024: नवोदय विद्यालय से कक्षा-9 की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्र आज तक चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र अभी नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
JNVST Class 9 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNVST IX admission 2024: नवोदय विद्यालय समिति आज, यानी 7 नवंबर को 2024-25 सत्र के लिए कक्षा-9 में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद करने वाली है। योग् और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाकर चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर, 2023 थी, जिसे बाद में बढ़ाया गया था। इसलिए बिना देरी किए आज हर हाल में आवेदन कर दें।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथि और प्रकार

कक्षा IX में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 फरवरी, 2024 को संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय/एनवीएस द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए भाषा का माध्यम अंग्रेजी/हिंदी होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं की चयन परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें -
  • आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Click here to submit online application form for class IX Lateral Entry Selection Test 2024. The last date for submission of online application forms has been extended up to 07.11.2023." लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉगइन करें।
  • विवरण भरें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें