JNV Class 6th Admission परीक्षा तिथियां
चयन परीक्षा 04 नवंबर को सुबह 11:30 बजे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी और तवांग जिलों, हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला जिलों, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले और यूटी लद्दाख के लेह और कारगिल जिलों के लिए आयोजित की जाएगी। बाकी जगहों पर चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। प्रवेश के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है।