फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2023 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के लिए कल से पंजीकरण होगा शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 26 Jul 2023 05:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2023 की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट सामने आ चुकी है। इसके अलावा, काउंसलिंग में होने वाले चारों राउंड की डिटेल की भी घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की तरफ से गुरुवार 27 जुलाई 2023 से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) पीजी 2023 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

चार राउंड में होगी काउंसलिंग 

नीट पीजी 2023 काउंसलिंग में चार राउंड होंगे, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल हैं। आपको हर राउंड के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको यह भी जान लेना चाहिए कि नेक्स्ट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय पिछले राउंड में चुने गए ऑप्शन जीरो हो जाएंगे।

राउंड वन की डिटेल

पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो गुरुवार 27 जुलाई से 01 अगस्त दोपहर 12 बजे तक चलेगी। लेकिन पेमेंट विंडो 01 अगस्त की रात 08 बजे तक खुली रहेगी। आप 28 जुलाई से 02 अगस्त की रात 11:55 बजे तक अपनी चॉइस फिल सकते हैं। इसके लिए चॉइस लॉकिंग 02 अगस्त की दोपहर 03 बजे से शुरू होकर रात 11:55 बजे तक की जा सकेगी। सीट अलॉटमेंट का प्रोसेस सिर्फ 03 से 04 अगस्त तक होगा। इसका रिजल्ट अगले दिन यानी 05 अगस्त को आ जाएगा। इसके बाद आपको 06 अगस्त को अपने डॉक्यूमेंट्स एमसीसी (MCC) पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। आपके पास अलॉट किए गए कॉलेजों में 07 से 13 अगस्त तक रिपोर्ट करने का समय होगा। जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स का वेरिफिकेशन 14 से 16 अगस्त तक कर दिया जाएगा।

राउंड 2 की डिटेल

16 अगस्त तक राउंड वन का काम निपट जाने के बाद राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। हालांकि, पेमेंट विंडो 21 अगस्त को रात 08 बजे बंद होगी। चॉइस फिलिंग का प्रोसेस 18 से 22 अगस्त रात 11:55 बजे तक होगा। चॉइस लॉकिंग 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक की जा सकेगी। सीट अलॉटमेंट 23 से 24 अगस्त तक होगी। इसका रिजल्ट अगले दिन यानी 25 अगस्त को आ जाएगा। आपको सेकंड राउंड में 26 अगस्त को एमसीसी पोर्टल पर अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। हालांकि, रिपोर्टिंग पीरियड 27 अगस्त से 04 सितंबर तक है। इसके बाद वेरिफिकेशन का प्रोसेस 5 से 6 सितंबर तक किया जाएगा।

तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की डिटेल

काउंसलिंग का तीसरा राउंड 07 सितंबर से 27 सितंबर के बीच होगा। इसके अलावा, आखिरी या स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलेगा। 

विज्ञापन

NEET PG 2023 Counselling ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, 'पीजी मेडिकल काउंसलिंग' पर क्लिक करें।

  • अपने आप को पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।

  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

  • फॉर्म जांचें और सबमिट करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्डकॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें