कई विवादित पोस्ट की गई थी
प्रो पंडित के कथित ट्विटर अकाउंट से लगातार कई विवादित पोस्ट की गईं थीं। इन पोस्ट में नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या को संगठित भारत के लिए जायज ठहराना, जेएनयू के प्राध्यापकों की नक्सलियों के समूह से तुलना करना, जेएनयू के छात्रों को अराजकतावादी बताना, किसान आंदोलन को देशद्रोहियों की साजिश बताना, किसान नेताओं को परजीवी और बिचौलिया बताना, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और सेंट स्टीफंस जैसे संस्थानों को सांप्रदायिक बताकर उनकी फंडिंग रोकने की मांग तक की गई थी।
चीन से लेकर कांग्रेस नेतृत्व और आप संयोजक भी रहे निशाने पर
इतना नही नहीं, प्राेफेसर पंडित के नाम पर बने अकाउंट से किए गए ट्वीट्स में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आलोचना और उन्हें वोट नहीं देने की मांग भी की गई थी। इसके अलावा चीन की नीतियों के विरोध में लगातार ट्वीट्स किए गए थे।
डिलीट हुआ ट्विटर अकाउंट
विवाद के बीच, जेएनयू की नई कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित के नाम पर बनाया गया अकाउंट मंगलवार देर शाम तक डिलीट कर दिया गया था। हालांकि, बतौर कुलपति उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद इस अकाउंट के फॉलोवर्स तेजी से बढ़ते हुए 500 से 5000 हो गए थे। उनके नाम पर बना ट्विटर हैंडल @SantishreeD को ट्विटर द्वारा वेरीफाइड भी नहीं किया गया था।