आवेदन शुल्क
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीएचडी में प्रवेश की पेशकश स्वीकार करते समय प्री-एनरोलमेंट पोर्टल पर भारतीय छात्रों को ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए यह शुल्क 325 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि इंजीनियरिंग स्कूल में पीएचडी करने वाले छात्रों को 20,545 रुपये का शुल्क देना होगा। यह भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।
JNU PhD दाखिले के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होमपेज में “PhD Admissions 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें