फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar 11th Admission 2025: बिहार बोर्ड 11वीं में दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, 19 जुलाई तक होंगे एडमिशन

Tue, 15 Jul 2025 08:49 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Inter Admission Merit List: बिहार बोर्ड ने OFSS के तहत 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र 15 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक नामित स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। 
विज्ञापन
बिहार बोर्ड पटना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OFSS Bihar 11th Admission 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए इंटर (कक्षा 11वीं) में नामांकन हेतु OFSS (Online Facilitation System for Students) के तहत दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर अपनी चयन सूची देख सकते हैं। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, "सत्र 2025-27 के लिए +2 स्कूलों में नामांकन हेतु दूसरी चयन सूची जारी कर दी गई है।"
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
पहली चयन सूची जारी 15 जुलाई 2025
एडमिशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई से 19 जुलाई 2025
स्कूलों द्वारा सीट अपडेट की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2025
स्लाइड-अप के लिए आवेदन की अवधि 15 जुलाई से 19 जुलाई 2025
चयन सूची में न आने वाले छात्रों के लिए विकल्प संशोधन 15 जुलाई से 19 जुलाई 2025

एडमिशन प्रक्रिया

चयनित छात्र 15 जुलाई से 19 जुलाई 2025 के बीच आवंटित स्कूलों में नामांकन कर सकते हैं। नामांकन से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड ने सभी स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन ऑनलाइन पोर्टल पर एडमिशन लेने वाले छात्रों की जानकारी अपडेट करें।

एडमिशन पूरा करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना ओएफएसएस इंटीमेशन लेटर 2025 ले जाना होगा, जिसे उसी वेबसाइट से डाउनलोड भी किया जा सकता है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आवश्यक शुल्क के भुगतान के बाद ही दाखिला दिया जाएगा।

OFSS Bihar Merit List 2025: ऐसे चेक करें 

  • OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Bihar Inter Second Selection List’ लिंक पर क्लिक करें।
  • क्षेत्रवार चयन सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आवश्यक जानकारी जांचें और चाहें तो स्क्रीनशॉट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें