फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU Admission 2024: स्नातक में प्रवेश के पंजीकरण का आखिरी मौका आज, 21 को जारी होगी पहली मेरिट

Mon, 12 Aug 2024 08:29 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNU Admission 2024: जेएनयू यूजी में प्रवेश का आखिरी मौका आज है। इच्छुक उम्मीदवार आज जल्द से जल्द प्रवेश के लिए पंजीकरण कर लें। प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट 21 अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
अंतिम तिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNU Admission 2024: जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में पंजीकरण की अंतिम तिथि आज है। आज सोमवार 12 अगस्त की रात 11:50 पर पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी। बता दें जेएनयू में स्नातक और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिसिएंशी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। तो जो भी उम्मीदवार जेएनयू में प्रवेश लेना चाहते हैं, वो आज ही पंजीकरण करें।
विज्ञापन


जेएनयू में स्नातक और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिसिएंशी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक विवि की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in के माध्यम से अपने एनटीए आवेदन संख्या को आईडी और जन्मतिथि को पासवर्ड के रूप में उपयोग करके JNU यूजी प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यदि स्नातक और सीओपी कार्यक्रमों के लिए मेरिट सूची में टाई-ब्रेकिंग मानदंड के अनुसार अंक बराबर हैं, तेा एनटीए द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी। यदि फिर भी अंक बराबर रहते हैं तो प्रवेश प्रक्रिया के लिए दसवीं और बारहवीं के परीक्षा अंकों पर विचार किया जाएगा।
 

जेएनयू यूजी आवेदन पत्र 2024 में इस तरह करें आवेदन
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण और आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं-

चरण 1: जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर यूजी, सीओपी और डीओपी के लिए पंजीकरण फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: कार्यक्रम चुनने के बाद पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: वेबसाइट पर पंजीकरण करें।
चरण 5: व्यक्तिगत विवरण और अन्य शैक्षिक योग्यताएं प्रदान करके आवेदन फॉर्म भरें।
चरण 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 7: आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 8: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

 
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी 2024 अंकों के आधार पर विदेशी भाषाओं में बीए ऑनर्स, आयुर्वेद जीवविज्ञान में बीएससी और अन्य सीओपी कार्यक्रम में प्रवेश आयोजित करेगा।

जेएनयू में यूजी, सीओपी कार्यक्रमों के लिए 2024 में प्रवेश के कार्यक्रम
उम्मीदवार जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय स्नातक प्रवेश 2024 तिथियों की जांच कर सकते हैं।
 
घटनाक्रम तिथि
पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार 14 अगस्त तक
प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची 21 अगस्त
नामांकन पूर्व पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान 23 अगस्त तक
प्रवेश हेतु दूसरी मेरिट सूची 27 अगस्त
प्रवेश हेतु तीसरी मेरिट सूची 31 अगस्त
प्रवेश हेतु अंतिम मेरिट सूची 13 सिंतबर
प्रवेश की आखिरी तारीख 30 सितंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें