इनकी मदद से लिस्ट कर सकते हैं चेक
जेकेएसएसबी भर्ती अभियान 2023 का लक्ष्य विभाग में कुल 110 चुनाव सहायक पदों को भरना है। जेकेएसएसबी चुनाव सहायक अंतिम चयन सूची 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
अयोग्य पाए जाने पर होगा ये
चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय मूल दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अयोग्य पाए जाने पर जेकेएसएसबी किसी भी चरण में किसी भी उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
ऐसे डाउनलोड करें लिस्ट
जेकेएसएसबी चुनाव सहायक अंतिम चयन सूची 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :
- आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "Forwarding Letter of Final Selection List for the post of Election Assistant (Junior Scale), Election Department" लिंक पर क्लिक करें।
- जेकेएसएसबी चुनाव सहायक अंतिम चयन सूची पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
- लिस्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट भी ले लें।