कौन कर सकता है आवेदन?
- ओपन मेरिट श्रेणी (ईडब्ल्यूएस सहित) के उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनिवार्य विषयों के रूप में लेकर 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। इनके लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं, जबकि एससी/एसटी-1/एसटी-2/आरबीए/एएलसी/आईबी/ओबीसी जैसी आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 40% अंक आवश्यक हैं।
- उम्मीदवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर या केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का निवासी होना चाहिए।
- जो उम्मीदवार योग्यता परीक्षा में उपस्थित हो चुके हैं या होने वाले हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्हें निर्धारित तिथि तक योग्यता परीक्षा का प्रमाण पत्र अपलोड या जमा करना होगा, जिसकी जानकारी बाद में अधिसूचित की जाएगी। इसके अलावा, ऐसे उम्मीदवारों को अनंतिम चयन सूची जारी होने तक या उससे पहले अपनी योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। यदि वे पात्रता शर्तें पूरी नहीं कर पाए तो उनकी उम्मीदवारी बिना किसी सूचना के रद्द कर दी जाएगी।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
खेल और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
- खेल श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में अपनी श्रेणी दर्शानी होगी और खेल प्रमाण पत्र जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के कार्यालय में जमा करने होंगे। खेल अंक तय करने के बाद परिषद यह सूची बीओपीईई को भेजेगी, लेकिन किसी उम्मीदवार का नाम शामिल न होने या देरी के लिए बीओपीईई जिम्मेदार नहीं होगा।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार जिनके पास एक से अधिक प्रमाण पत्र हैं, वे केवल एक श्रेणी का लाभ ले सकते हैं, जिसे आवेदन पत्र में अपलोड करना होगा। इसे बाद में बदला नहीं जा सकता। सीडीपी श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में अपनी प्राथमिकता (01-08) दर्ज करनी होगी।
- अगर कोई उम्मीदवार गलत श्रेणी भरता है, तो उसे उसी के अनुसार माना जाएगा, जब तक कि अनंतिम सूची जारी होने से पहले BOPEE कार्यालय में सुधार के लिए आवेदन न किया जाए। परीक्षा जम्मू, श्रीनगर, डोडा, राजौरी, अनंतनाग, बारामुल्ला और लेह में आयोजित की जा सकती है, यदि आवश्यक हुआ।