फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OJEE 2025 Exam: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बंद होने जा रही है आवेदन विंडो, जल्द भर दें यहां से फॉर्म

Wed, 19 Mar 2025 10:23 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

OJEE 2025: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण 20 मार्च को बंद हो जाएगा, जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
OJEE 2025 Registration - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

OJEE 2025 Registration: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल, 20 मार्च को समाप्त होने जा रही है, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूरा कर लें। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट (ojee.nic.in) पर जाना होगा और आवश्यक विवरण भरकर आवेदन पत्र जमा करना होगा।

विज्ञापन


परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बेस कोर्स के लिए 1,000 रुपये और हर अतिरिक्त कोर्स (ऐंड-ऑन कोर्स) के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

उम्मीदवार अपना पंजीकरण शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या बैंकिंग वॉलेट के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा 

ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 10 और 11 मई 2025 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से ओडिशा के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में बीफार्मा, एमसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस), एमबीए, इंटीग्रेटेड एमबीए, बीफेट, एमटेक, एमआर्क, एम प्लान, एमफार्मा जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा, बीटेक और बीफार्मा पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री के इच्छुक उम्मीदवार भी इस परीक्षा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

पात्रता मानदंड परीक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। वहीं, लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित स्ट्रीम से डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी। परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी प्रासंगिक विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी होगी।

इसके अतिरिक्त, कुछ विशेष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अन्य परीक्षाओं की योग्यता आवश्यक है। जैसे, बीटेक, बीआर्क और बीप्लान में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को जेईई मेन्स 2025 (JEE Mains 2025) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार, एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) उत्तीर्ण करना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें