JKBOSE Date Sheet Out: जम्मू और कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड ने जम्मू और कश्मीर के सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए कक्षा 10वीं,11वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है।
JKBOSE Date Sheet 2023 Out: जम्मू और कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड ने जम्मू और कश्मीर के सॉफ्ट जोन क्षेत्रों के लिए कक्षा 10वीं,11वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा के पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 09 मार्च से शुरू होगी और 05 अप्रैल को समाप्त होगी। कक्षा 11 की परीक्षा 06 मार्च से शुरू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त होगी। जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 08 मार्च से शुरू होकर 02 अप्रैल 2023 को समाप्त होगी।