फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE 11th Result 2024: जेकेबीओएसई कक्षा 11वीं का रिजल्ट जल्द घोषित होने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे चेक

Wed, 03 Jul 2024 07:08 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JKBOSE 11th Result 2024: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही कक्षा 11वीं के नतीजे जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
JKBOSE 11th Result 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKBOSE 11th Result 2024: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 11वीं के परिणाम जारी करने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- jkbose.nic.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक सकेंगे। 

विज्ञापन


परिणाम देखने या डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की आवश्यकता होगी। 

2023 में जेकेबीओएसई 11वीं के परिणाम 10 जुलाई को घोषित किए गए थे। 

बोर्ड ने सभी स्ट्रीम यानी कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए कक्षा 11वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से 26 मई 2024 तक सॉफ्ट जोन के लिए और 2 अप्रैल से 1 मई 2024 तक हार्ड जोन के लिए आयोजित की थी।

पास प्रतिशत
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में स्कूली शिक्षा का प्राथमिक बोर्ड है। इसका मुख्यालय जम्मू और श्रीनगर में है, यह जम्मू और कश्मीर सरकार के प्रशासन के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे करें चेक? 
 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी jkbose.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • परिणाम उम्मीदवार की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • परिणाम डाउनलोड कर लें और आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें