एचपीपीएससी एचपीएएस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; सात जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2024 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं इन पदों के लिए परीक्षा 30 जून को राज्य भर के 11 जिलों में आयोजित की गई थी इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 26 रिक्तियों को भरना है जिसमें एच.पी. प्रशासनिक सेवा, वर्ग-I- 8, जिला नियंत्रक के- 2, जिला कल्याण-सह-परिवीक्षा पदाधिकारी के- 3 पदों को भरना है इसके अलावा, तहसीलदार क्लास-I के- 9 और सहायक रजिस्ट्रार के- 3 रिक्तियों को भरना है उम्मीदवार उत्तरकुंजी के खिलाफ 7 जुलाई, 2024 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं प्रति सुझाव पर 100 रुपये का शुल्क लागू है .