JIPMER HAll Ticket Out: दो अप्रैल को तीन पारियों में होगी परीक्षा
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ग्रुप बी और सी के लिए भर्ती परीक्षा दो अप्रैल को तीन पारियों में आयोजित होने वाली है। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक और 3.30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
JIPMER HAll Ticket Out: CBT मोड में होगी परीक्षा
JIPMER भर्ती अभियान कुल 69 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 14 रिक्तियां ग्रुप बी पदों के लिए हैं और 55 रिक्तियां ग्रुप सी पदों के लिए हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में कंप्यूटर आधारित टेस्ट और यदि पद के लिए जरूरी रहा तो स्किल टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।