JIPMAT 2024: इस दिन होगी परीक्षा
ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट परीक्षा 06 जून को दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित कि जाएगी।
JIPMAT Registration 2024: आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईडब्ल्यूएस/ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के लिए 2000 रुपये आवेदन शुल्क लागू है। भारत के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 10,000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित है।
JIPMAT Registration 2024: जिपमैट के लिए कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
- विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे दें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।