JEECUP 2024: यूपीजेईईसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के 6 वें राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक किया जा सकता है।
JEECUP 2024: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के 6 वें राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
JEECUP 2024 Round 6 allotment result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने यूपीजेईई काउंसलिंग के 6वें राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को काउंसलिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को जिला सहायता केंद्रों पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन भी करवाना होगा।
आवंटित संस्थानों में उम्मीदवार शेष शिक्षण शुल्क जमा करने करना होगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 से 15 सितंबर, 2024 है। एआईसीटीई कैलेंडर के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, प्रवेश का यह चरण फार्मेसी पाठ्यक्रम को छोड़कर इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए है।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें अपना सीट आवंटन परिणाम
jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए राउंड 6 आवंटन परिणाम लिंक को खोलें।
अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और प्रदर्शित सुरक्षा पिन दर्ज करें।
विवरण जमा करें और प्रवेश के छठे दौर के लिए आवंटन परिणाम की जांच करें।
जेईईसीयूपी उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हर साल यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है।