JEE Mains Session 2 Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही जेईई मेन्स सत्र-दो के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकती है। जारी होने पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा।
सत्र-दो की परीक्षा छह अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा छह, आठ, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं, सआरक्षित तिथियां 13 अप्रैल, 15, 2023 हैं। जो उम्मीदवार सत्र- 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।