फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Result: जेईई मेन दूसरे चरण का रिजल्ट जल्द, इस दिन जारी होगा एनटीए जेईई स्कोर

Thu, 04 Aug 2022 03:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Session 2 Result 2022: लाखों उम्मीदवार बड़ी आतुरता के साथ जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण एवं अंतिम चरण के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।  
विज्ञापन
NTA JEE Main Results 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Results 2022 NTA JEE Score: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिलों के लिए होने वाली मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन अब समाप्त हो चुकी है। परीक्षा का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी है।

विज्ञापन

ऐसे में अब लाखों उम्मीदवार बड़ी आतुरता के साथ जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण एवं अंतिम चरण के परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, इस बार एनटीए जेईई मेन का स्कोर भी जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर ऑल इंडिया रैंक निर्धारित होगी।  

JEE Main Results: 6.29 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत

मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी करते हुए एनटीए की ओर से आपत्तियां मांगी गईं हैं। इसके अलवा एनटीए की ओर से प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी किए गए हैं।
 

जेईई मेन दूसरे चरण यानी जुलाई अटेम्प्ट की परीक्षा 25 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में संपन्न हुई थी, जिसमें 6 लाख 29 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे। यदि उम्मीदवारों को आंसर की पर कोई आपत्ति करानी है तो वे आधिकारिेक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।  
 
विज्ञापन

JEE Main 2022 Result 06 अगस्त को होगा जारी! 

जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण की आंसर की को चैलेंज करने की समय-सीमा खत्म होने और चुनौतियों का निस्तारण होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा।  वहीं, आंसर की को चैलेंज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है। इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी करने होंगे। उम्मीदवार एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें