JEE Main Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन की जून सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 जून 2022 शुरू किया गया था। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा हुई थी। इसके बाद 24 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था। बता दें कि JEE Main आवेदन की संख्या के आधार पर देश की तीसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। डेटा के मुताबिक 9 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।
JEE Main Result 2022: उत्तर कुंजी हो चुकी जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने हाल ही जेईई मेन परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी किया था। इसके बाद इस उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एजेंसी ने फाइनल आंसर की/उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी। बता दें कि चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया है। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े जाएंगे। परिणाम के जारी होते ही लाखों की संख्या में छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
JEE Mains Result: कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन का रिजल्ट?
परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।