फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Admit Card: आज जारी हो सकते हैं नीट यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड करें

Mon, 11 Jul 2022 02:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Admit Card: नीट यूजी, 2022 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगा।
विज्ञापन
NEET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी कि एनटीए की ओर से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2022 के प्रवेश पत्र को आज 11 जुलाई, 2022 को जारी किया जा सकता है। NTA प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम अपने पोर्टल पर जारी करेगा। लाखों की संख्या में छात्र प्रवेश पत्र के लिंक के एक्टिवेट होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस साल   NEET-UG 2022 के लिए अपना आवेदन सफलतापूर्वक किया है, वे अपने प्रवेश पत्र को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG Admit Card: इस तारीख को होनी है परीक्षा
एनटीए की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक/NEET UG 2022 का आयोजन इसी महीने 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एनटीए ने परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप- 29 जून, 2022 को जारी कर दी थी। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

NEET UG Admit Card: प्रवेश पत्र पर मिलेंगी ये जानकारियां
  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का स्थान
  • परीक्षा की अहम गाइडलाइंस

NEET UG Admit Card: इन भाषाओं में होगी परीक्षा
नीट यूजी, 2022 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होगा। बता दें कि नीट यूजी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इस साल करीब 18 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन देश के लगभग 543 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में किया जाएगा।  
विज्ञापन

NEET UG Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए-नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर “डाउनलोड नीट एडमिट कार्ड 2022” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि, सिक्योरिटी कैप्चा दर्ज करें। 
  • अब यहां 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नीट यूजी एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
  • अब परीक्षा और भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें