फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन 10 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 07 Apr 2023 09:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे उम्मीदवार लॉग इन के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NTA ने 10 अप्रैल 2023 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उनसे अनुरोध है कि वे पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करें और जांच करें।

 

JEE Main Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
  4. जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।  

JEE Main 2023 आठ अप्रैल के लिए प्रवेश-पत्र पांच अप्रैल को जारी

जेईई मेन 2023 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। आठ अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पांच अप्रैल, 2023 को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और एक प्रति प्रिंट आउट ले लें। 

 

विज्ञापन

JEE Main Admit Card 2023 जेईई मेन 330 शहरों में हो रही परीक्षा

इस साल लगभग 9.4 लाख उम्मीदवार भारत के बाहर के 15 शहरों सहित पूरे देश के लगभग 330 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे। जेईई मेन अप्रैल सत्र-2 दो शिफ्ट में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले प्रवेश पत्र के विवरण की जांच कर लें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें