JEE Main 2023 आठ अप्रैल के लिए प्रवेश-पत्र पांच अप्रैल को जारी
जेईई मेन 2023 परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। आठ अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पांच अप्रैल, 2023 को जारी किया जा चुका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रत्येक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और एक प्रति प्रिंट आउट ले लें।
JEE Main Admit Card 2023 जेईई मेन 330 शहरों में हो रही परीक्षा
इस साल लगभग 9.4 लाख उम्मीदवार भारत के बाहर के 15 शहरों सहित पूरे देश के लगभग 330 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे। जेईई मेन अप्रैल सत्र-2 दो शिफ्ट में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले प्रवेश पत्र के विवरण की जांच कर लें।