किन दस्तावेजों को अपडेट करना जरूरी?
परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेज अपडेट कर लें। इनमें शामिल हैं:
- आधार कार्ड- सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम अपडेट होना चाहिए।
- UDID कार्ड (PwD उम्मीदवारों के लिए)- मान्य, अपडेटेड और समय पर रिन्यू होना चाहिए।
- कैटेगरी सर्टिफिकेट- EWS, SC, ST, OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए अद्यतन और वैध प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
एनटीए का कहना है कि यदि दस्तावेज सही और समय पर अपडेट नहीं होंगे तो आवेदन में विसंगति, शिकायतें और आवेदन अस्वीकृति जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते सभी दस्तावेज जांचने और अपडेट कराने की सलाह दी गई है।
दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा
जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2026 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में होगा। एनटीए के अनुसार, सेशन-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अक्टूबर 2025 में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।