फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2026: आधार-कैटेगरी सर्टिफिकेट अपडेट करें अभ्यर्थी, एनटीए ने जेईई मेन आवेदन से पहले जारी की एडवाइजरी

Tue, 30 Sep 2025 07:59 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA Advisory: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण सलाह जारी की है। एजेंसी ने बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों से आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट पहले से अपडेट कराने को कहा है।
विज्ञापन
NTA - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2026 Advisory: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2026 के लिए आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने इंजीनियरिंग (BTech), आर्किटेक्चर (BArch) और प्लानिंग (BPlanning) कार्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों से कहा है कि वे आधार कार्ड, यूडीआईडी (UDID) कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS, SC, ST, OBC-NCL) समय से पहले अपडेट कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अस्वीकृति से बचा जा सके।

विज्ञापन

किन दस्तावेजों को अपडेट करना जरूरी?

परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेज अपडेट कर लें। इनमें शामिल हैं:
  • आधार कार्ड- सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम अपडेट होना चाहिए।
  • UDID कार्ड (PwD उम्मीदवारों के लिए)- मान्य, अपडेटेड और समय पर रिन्यू होना चाहिए।
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट- EWS, SC, ST, OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए अद्यतन और वैध प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
एनटीए का कहना है कि यदि दस्तावेज सही और समय पर अपडेट नहीं होंगे तो आवेदन में विसंगति, शिकायतें और आवेदन अस्वीकृति जैसी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते सभी दस्तावेज जांचने और अपडेट कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा

जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2026 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2026 में होगा। एनटीए के अनुसार, सेशन-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अक्टूबर 2025 में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें